सांचोर के हाड़ेतर गांव के पास पुलिस तथा तस्करो के बीच खूनी संधर्ष में एक तस्कर की मौत मरने वाला भीनमाल का भीमसिंह राव बताया जा रहा है , ओर एनकाउंटर करते वक्त गाड़ी की सपेट में आने से एक स्थानीय महिला की भी मौत हो गई है।आंध्रप्रदेश पुलिस और सांचोर के स्थानीय पुलिस ने की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश में करीब छह करोड़ की लूट के मामले में भागलभीम निवासी भीमसिंह भाटी पुत्र शंभूसिंह वांछित चल रहा था। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए आंध्रप्रदेश पुलिस सांचौर पहुंची थी। इस दौरान आंध्रप्रदेश पुलिस को आरोपियों के हाड़ेतर रोड पर होने की सूचना मिली। जिस पर टीम ने सांचौर पुलिस से सम्पर्क किया और स्थानीय टीम के साथ आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची। नागोलड़ी के समीप पुलिस को देखकर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें गोली लगने से भीमसिंह भाटी की मौत हो गई। जबकि उसके साथ बिछावाड़ी (सांचौर) निवासी भरत पुरोहित घायल हो गया। इस दौरान एक महिला के गोलीबारी की चपेट में आने से मौत होने की खबर है, लेकिन इसकी अब तक पुष्ठि नहीं हो पाई है।
शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017
पुलिस और तस्करो के बीच फायरिग दो की मौत
न्यूज़ रिपोर्टर
पत्रकारों के लिए अवसर अनंत है। किंतु साथ ही साथ किसी भी पत्रकार का कार्य अधिक चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि नया विश्व, इस कहावत को चरितार्थ कर रहा है कि ‘‘कलम (और कैमरा) तलवार से कहीं अधिक प्रभावशाली है।’’ अब घटनाओं की मात्र साधारण रिपोर्ट देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि रिपोर्टिंग में अधिक विशेषज्ञता और व्यावसायिकता होना आवश्यक है। यही कारण है कि पत्रकार समाचारपत्रों एवं आवधिक पत्र-पत्रिकाओं के लिए राजनीति शास्त्र, वित्त एवं अर्थशास्त्र, जाचं, संस्कृति एवं खेल जैसे विविध क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्राप्त करते हैं।
