गाजीपुर में पत्रकार की गोली मार कर की गई हत्या - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

शनिवार, 21 अक्टूबर 2017

गाजीपुर में पत्रकार की गोली मार कर की गई हत्या

@ कॉपीराइट

गाजीपुर के दैनिक जागरण के पत्रकार राजेश मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। स्व राजेश मिश्रा करंडा थाना के ब्राह्मण पूरा गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि राजेश मिश्रा अपने भाई अनितेश मिश्रा के साथ गांव में बैठे थे। 7.30  बजे सुबह के लगभग दो पल्सर गाड़ी से 4 अज्ञात लोग आये और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे ।अचानक हुई फायरिंग में जागरण के संवाददाता राजेश मिश्रा की मौके पर ही मृत्यु हो गयी और उनका भाई अनितेश घायल हो गए हैं। इस घटना से क्षेत्र में दहशत के साथ आक्रोश व्याप्त हो गया है।