विद्युत कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से किसान की मौत - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

शनिवार, 21 अक्टूबर 2017

विद्युत कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से किसान की मौत

रानीवाड़ा. रानीवाड़ा में बीती रात को करंट जगने से एक किसान की मौत हो गई। हादसा 11 केवी की लाइन का तार टूटने से हुआ। खेत में करंट फैला था। वहां पहुंचते ही किसान करंट की चपेट में आ गया। जलने से वह बुरी तहर जल गया जिससे उसका शरीर काला पड़ गया।  आजोदर गांव में राजू सिंह (30) पुत्र शंभू सिंह बीती रात को सार- संभाल के लिए अपने खेत पर गया था। खेत से गुजरने वाली 11 केवी लाइन का तार टूटा हुआ था। तार जमीन पर पड़ा था और वहां करंट फैला हुआ था। - इस बात से अनजान राजू वहां पहुंचते ही करंट की चपेट में आ गया। उसके चीखने की आवाज सुन आस-पास के लोग वहां पहुंचे। उन्होंने बिजली स्टेशन फोन कर सूचना दी। वहां किसी ने फोन नहीं उठाया। - इस पर एक ग्रामीण को वहां भेजा गया। ग्रामीण ने वहां पहुंचकर बिजली बंद कराई। इस सब में करीब डेढ़ घंटा लग गया। तब तक राजू की मौत हो चुकी थी। राजू बुरी तरह जल गया। जलने से उसका शरीर काला पड़ गया।    ट्रांसफॉर्मर जलने से टूटा तार    - बिजली की लाइन में फॉल्ट आने से खेत के पास लगा ट्रांसफार्मर जल गया था। इसी वजह से 11 केवी का तार टूट कर खेत में गिर गया था। राजू को नहीं पता था कि खेत में मौत उसका इंतजार कर रही है। - करंट लगने से उसका शरीर भुन गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। - सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंच गई और शव को मॉर्चरी में रखवाया।