मेवाडा क्षत्रिय कलाल समाज अगला सामुहिक विवाह महोत्सव आमेट 17फरवरी को - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

मंगलवार, 7 नवंबर 2017

मेवाडा क्षत्रिय कलाल समाज अगला सामुहिक विवाह महोत्सव आमेट 17फरवरी को


 मेवाड़ा क्षत्रिय कलाल समाज कि सामुहिक विवाह सम्मेलन को लेकर चावंडा माता मन्दिर परिसर में एक बैठक आयोजित कि गई जिसमे कई निर्णय व सम्मेलन की जिम्मेदारी तय कि गई, बैठक में पाली राजसमंद जोधपुर सहित कई जगह के समाज के प्रतिनिधि मौजुदगी मे मेवाड़ा समाज के मदारीया देवगढ़ का दुसरा सामुहिक सम्मेलन मात्र एक रुपये में बिटीया विवाह आयोजित करने का निर्णय लिया गया, मेवाड़ा समाज के  कैलाश मेवाड़ा की अध्यक्षता मे विवाह सम्मेलन में 51 जोडे का लक्ष्य रखा गया है और मौके पर ही बैठक में दो जोड़े का पंजीयन भी कर लिया गया है, सम्मेलन 17 फरवरी 2018 को आयोजित किया जायेगा आमेट उपखण्ड क्षैत्र में इतिहास का पहला सामुहिक विवाह सम्मेलन मेवाड़ा समाज द्वारा आयोजित होगा, इस सम्मेलन को यादगार बनाने मेवाड़ा समाज के युवाओ ने सहभागिता बढाते हुए विवाह पंजीयन शुल्क जोड़े. पर एक रुपया रखा गया है, एक रूपये शुल्क के अलावा किसी भी तरह का कोई और शुल्क नही देना होगा, वधु पक्ष कि और से विवाह में दिया जाने वाला उपहार सभी मेवाड़ा समाज कि तरफ से दिया जायेगा , बैठक मे विवाह सम्मेलन को कमेटीया बनाई गई और सभी कमेटी प्रभारी को जिम्मेदारीया सौपी गई,
Image result for क्षत्रिय

ये थे उपस्थित:- समिति के अध्यक्ष पुर्व चेयरमैन कैलाश मेवाडा आमेट, रमेश मेवाडा अहमदाबाद,  जीवनलाल मेवाडा, मनोहरलाल, दुदाराम, अशोक मेवाडा, धमेश मेवाडा, बाबुलाल, एडवोकेट विनोद मेवाडा, जगदीश मेवाडा, प्रचारक नटवरलाल मेवाडा साण्डेराव, सरपंच भगवान लाल मेवाडा, देवीलाल मेवाडा, केशुलाल, मदनलाल, पिन्टु मेवाडा, महेन्द्र मेवाडा सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित थे।