बाड़मेर। जिला मुख्यालय पर गुरूवार से सेना भर्ती रैली प्रारंभ होगी। इसमें दस जिलों के 36290 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सेना भर्ती रैली के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन तथा सेना की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बाड़मेर जिला मुख्यालय पर आदर्श स्टेडियम में सैनिक सामान्य पद, सैनिक क्लर्क, एसकेटी, सैनिक नर्सिंग अस्सिटेन्ट,
सैनिक टेक्निकल और सैनिक ट्रेडमैन पदों के लिए सेना भर्ती रैली गुरूवार से प्रारंभ होगी। इसमें जोधपुर, पाली, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, सिरोही तथा जालोर जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर को जालोर, उदयपुर, डूंगरपुर, बासंवाड़ा, प्रतापगढ़, सिरोही, जोधपुर जिले की लूणी, बिलाड़ा तहसील के 4465 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसी तरह 30 सितंबर को पाली एवं जोधपुर जिले की बालेसर तहसील के 4720 तथा 1 अक्टूबर को जोधपुर जिले की शेरगढ़, ओसियां, तिंवरी तहसील के 4892 एवं 2 अक्टूबर को जोधपुर जिले की जोधपुर, भोपालगढ़, लोहावट तहसील के 5562 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसी तरह 3 अक्टूबर को जोधपुर जिले की फलोदी, बावड़ी, पीपाड़ सिटी एवं बाप तहसील के 5754 तथा 4 अक्टूबर को जैसलमेर जिले के अलावा बाड़मेर जिले की चौहटन, सिणधरी, सिवाना, गुड़ामालानी, रामसर, बालोतरा, समदड़ी, गडरारोड़, सेड़वा तहसील के 5644, 5 अक्टूबर को बाड़मेर जिले की बाड़मेर, बायतू, पचपदरा, शिव, धोरीमन्ना, गिड़ा तहसील के अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके उपरांत 6 से 10 अक्टूबर के मध्य सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल चेकअप होगा।
गुरुवार, 2 नवंबर 2017
बाड़मेर में सेना भर्ती रैली आज से, 36 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
न्यूज़ रिपोर्टर
पत्रकारों के लिए अवसर अनंत है। किंतु साथ ही साथ किसी भी पत्रकार का कार्य अधिक चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि नया विश्व, इस कहावत को चरितार्थ कर रहा है कि ‘‘कलम (और कैमरा) तलवार से कहीं अधिक प्रभावशाली है।’’ अब घटनाओं की मात्र साधारण रिपोर्ट देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि रिपोर्टिंग में अधिक विशेषज्ञता और व्यावसायिकता होना आवश्यक है। यही कारण है कि पत्रकार समाचारपत्रों एवं आवधिक पत्र-पत्रिकाओं के लिए राजनीति शास्त्र, वित्त एवं अर्थशास्त्र, जाचं, संस्कृति एवं खेल जैसे विविध क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्राप्त करते हैं।
