अवैध अंग्रेजी शराब के 35 कार्टन बरामद, चालक गिरफ्तार - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

गुरुवार, 2 नवंबर 2017

अवैध अंग्रेजी शराब के 35 कार्टन बरामद, चालक गिरफ्तार

बाड़मेर। मर्शल गाड़ी की छत पर व सीटों के नीचे छिपा कर अवैध अंग्रेजी शराब गुजरात ले जाते कुल 35 कार्टन बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ.गगनदीप सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी की Image result for अवैध अंग्रेजी शराब के 35 कार्टन बरामद, चालक गिरफ्तारसम्भावना के मध्यनजर जिले के समस्त थानाधिकारियों को अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान स्वरूप कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। इस अभियान के अन्तर्गत 18 अक्टूबर को उप निरीक्षक अमरसिंह थानाधिकारी गुड़ामालानी मय पुलिस पार्टी द्वारा सरहद रामजी का गोल नेशनल हाइवे नं. 15 पर नाकाबंदी की जा रही थी। दौराने नाकाबंदी एक मार्शल वाहन  में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब भरकर बाडमेर की तरफ  से आने की मुखबिर द्वारा सूचना मिली। जिस पर पुलिस पार्टी द्वारा चौकसी से नाकाबंदी की गई थोड़ी ही देर मे एक मार्शल गाडी आती दिखाई दी। जिसको थानाधिकारी मय जाब्ता द्वारा हाथ का इशारा देकर रूकवाने की कोशिश की गई तो गाडी नही रोककर तेज गति से भागने लगा। गाडी का पीछा शुरू किया  तथा गांधव पुल पर लगी गार्ड को जरिये टेलीफोन सूचना देकर नाकाबंदी करवाई गई। गांधव पुल तक पीछा कर वाहन  को रूकवाकर ड्राइवर को दस्तयाब कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम रूपसिंह पुत्र उम्मेदसिंह राजपूत निवासी मीठडी पुलिस थाना बाड़मेर ग्रामीण होना बताया । शराब से भरी हुई गाडी राणसिंह पुत्र देवीसिंह जाति राजपूत निवासी परो की होना बताया। जिस पर गाडी की छत को खोलकर चैक किया तो अन्दर प्लास्टिक की बोतलों में अवैध शराब की भरी हुई रखी पाई गई जो कुल 29 कार्टन थे। वाहन में पीछे वाली सीटों के नीचे जगह बनाकर 6 कार्टन शराब छुपाकर रखा हुआ पाया गया। चालक रूपसिंह को गिरफ्तार कर  पूछताछ की जा रही है।