
पुष्पेन्द्र सिंह गुरुवार को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से डिस्काॅम में चल रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए डिस्काॅम अधिकारियों को कहा कि किसानों को दिन में 6 घंटे एवं रात्री में
7 घंटे के चार ब्लाॅक में निर्बाध बिजली की आपूर्ति की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि नए कनेक्शन जारी करने के साथ ही खराब व जले ट्रांसफार्मर को निर्धारित अवधि में बदलने के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि छीजत कम करने के लिए कटौती नही करें और जो अधिकारी इस तरह की कार्यवाही करेगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना की समीक्षा करते हुए पुष्पेन्द्र सिंह ने कहा कि योजना के लक्ष्यों को 30 जून, 2018 तक पूरा कर लिया जाए और अधिकारियों को फील्ड में जाकर इस योजना के तहत हो रहे कार्यों को देखना भी चाहिए कि कार्य सही तरीके से हो रहा है अथवा नही।
ऊर्जा राज्य मंत्री ने कहा कि समय पर खराब मीटर बदले जाएं, घरेलू कनेक्शन समय पर जारी हो एवं बिजली सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए, इसके लिए निगम कर्मी समय पर मेन्टीनेन्स का कार्य करते रहे, जिससे विद्युत दुर्घटनाए नही हो।
वीडियो काॅन्फेंस में प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा संजय मल्होत्रा, विद्युत वितरण निगमों के अध्यक्ष श्री श्रीमत पाण्डेय, जयपुर डिस्काॅम के प्रबन्ध निदेशक आर.जी.गुप्ता, अजमेर डिस्काॅम के प्रबन्ध निदेशक बी.एम.भामू सहित तीनों डिस्काॅम के निदेशक तकनीकी व निदेशक वित्त
एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
