केनाल किनारे झुके बिजली के पोल, हो सकता है बड़ा हादसा - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

सोमवार, 6 नवंबर 2017

केनाल किनारे झुके बिजली के पोल, हो सकता है बड़ा हादसा

सांचौर निकटवर्ती रावतसर की सरहद में सांचौर लिफ्ट केनाल की डिग्गियों में बिजली सप्लाई को लेकर खड़े पोल कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। जुलाई माह में हुई अतिवृष्टि के कारण बाढ़ से लिफ्ट केनाल बाढ़ की चपेट में आने से टूटकर बिखर गई थी। केनाल की डिग्गियों में बिजली सप्लाई को लेकर डिस्कॉम की ओर से पोल खड़े किए थे जो बाढ़ की चपेट में आने से कई पॉल तो गिर गए। कई अभी भी झुके हुए हैं। जिसे तीन माह बाद भी सही नहीं किया गया हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रावतसर जाने के लिए इसी मार्ग से आना-जाना रहता हैं जो कभी भी हादसा घटित हो सकता हैं। अधिकारियों को अवगत भी करवाया गया लेकिन इन्हें ठीक नहीं करवाया गया है।केनाल किनारे झुके बिजली के पोल, हो सकता है बड़ा हादसा