132 कट्टों में था डोडा-पोस्त
वाहन में जब अवैध डोडा पोस्त का माप तोल करने पर कुल 132 कट्टे में 2758 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त होना पाया गया जिसे पुलिस ने जप्त कर पुलिस थाना सिणधरी पर धारा 8 ध 15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है। अवैध डोडा पोस्ट की अनुमानित कीमत सवा करोड़ रुपए आंकी गई है। वहीं आरोपी राजू खान पुत्र नाथू खान उम्र 25 वर्ष निवासी चंपा खेड़ी जिला राजसमंद राजस्थान एवं प्रकाश पुत्र नाथू लाल भील उम्र 26 वर्ष निवासी काकरवा जिला चित्तौड़गढ़ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
सिणधरी । सिणधरी थाना क्षेत्र में मेगा हाईवे पर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंगला के निर्देश पर जिला बाड़मेर की स्पेशल टीम एवं सिणधरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही में 2750 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त की भारी मात्रा में जब्त की गई। इसके साथ दो मुलजिम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला पुलिस की स्पेशल टीम के नेतृत्व में वांछित मुलजिमों की गिरफ्तारी तथा आसूचना संकलन हेतु पुलिस थाना क्षेत्र गुड़ामालानी आरजीटी तथा सिणधरी में की गई थी। इस दौरान टीम को सूत्रों से जानकारी मिली कि आज दिन में एक ट्रक अवैध डोडा पोस्त भरा हुआ है जोकि गुजरात से सांचौर के रास्ते मेगा हाईवे से बीकानेर की तरफ जाएगा।
इस संबंध में मेगा हाईवे पर निगरानी रखी जा कर नाकाबंदी की जाए तो भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ की बरामदगी हो सकेगी। विश्वसनीय सूचना होने से उप निरीक्षक, थाना अधिकारी पुलिस थाना गुडामालानी एवं कार्यवाह थाना अधिकारी सिणधरी रावताराम की प्रथक टीम बनाई गई। इस दल को पुलिस चौकी पायला कला के आगे नाकाबंदी स्थल पर नाकाबंदी करने के निर्देश दिए गए इस दौरान स्पेशल टीम ने भाटाला गांव के पास एक ट्रक को खोज लिया जो गुड़ामालानी से सिणधरी की तरफ जा रहा था उक्त ट्रक का पिछा कर दोनों टीमों ने घेराबंदी कर चालक व सहचालक दोनों को गिरफ्तार किया।
चैकिंग के दौरान पुलिस को गुमराह करने का प्रयास
नाकाबंदी के दौरान ट्रक में भरे माल के बारे में पूछा तो मुलजिमों ने आलू भरे जाने का बहाना बनाया सरकारी दृष्टि से निरीक्षण करने पर आलू ही होना प्रतीत हुआ। परंतु विश्वसनीय सूचना होने से जब ट्रक में ऊपर से आलू के कट्टों की तीन परतें हटाने पर नीचे की परतों में अवैध डोडा पोस्त भरा हुआ पाया गया । पुलिस टीम की गहराई से जांच करने पर यह पता लगाया गया। प्रारंभिक पूछताछ में मुलजिमों ने बताया कि उक्त डोडा पोस्त नीमच व मंदसौर मध्य प्रदेश के बीच कई से भरवाया गया है। इन मुलजिमों को यह ट्रक हाईवे पर स्थित होटल पर लाकर दिया गया था जिसे बीकानेर पहुंचाना उनका लक्ष्य था ।