आबूरोड । शहर के निकटवर्ती गुजरात के अमीरगढ कस्बे में शुक्रवार की शाम को एक दूकानदार ने एक आदिवासी युवक को दुकान के आगे खुले स्थान पर शौच करने से टोका तो गुस्साएं आदिवासियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दुकानदार की निर्मम हत्या कर दी। घायल अवस्था में दूकानदार को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के अनुसार अमीरगढ कस्बे में डाबेला निवासी अरविंद सिंह पुत्र शंकरसिंह डाबी ने दूकान के आगे खडे होकर शंकर भाई पुत्र संग्राम भाई परमार को दूकान के आगे शौच करने से टोका तो शंकर भाई परमार ने इसे अपनी प्रतिष्ठा बनाकर अपने अन्य साथी रमेश पुत्र मंशा भाई, जोरा भाई पुत्र सोमीरा भाई, बाबू पुत्र सांखला परमार व शंकर पुत्र संग्राम गरासिया परमार निवासी खापा ने आवेश में आकर दूकानदार पर ताबड तोड़ हमला किया है ।
जिससे वह गंभीररूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर अमीरगढ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची वही घटना की जानकारी मृतक के गांव पहुंचने पर वहां सैकडो लोग अमीरगढ आ पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक नीरज बडगर्जुर भी अमीरगढ पहुंचे एवं मामले को उग्र होने से पहले ही शांत करते हुए घटना में शामिल सभी आरोपियों को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार किया।
उल्लेखनीय है कि आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के वासडा गांव से उपजा यह तनाव अब पडौसी राज्य गुजरात पहुंच चुका है। ठाकोर जाति के एक युवक की हत्या के बाद दो समुदाय आमने सामने हो गए। घटना के बाद सदर पुलिस को भी मामला शांत करने में काफी मशक्कत करनी पडी थी लेकिन अब यह प्रकरण पडौसी राज्य गुजरात के अमीरगढ कस्बे में भी अशांति पैदा कर रहा है
सोमवार, 6 नवंबर 2017
दुकान के सामने शौच करने से टोका तो युवक की कर दी हत्या
न्यूज़ रिपोर्टर
पत्रकारों के लिए अवसर अनंत है। किंतु साथ ही साथ किसी भी पत्रकार का कार्य अधिक चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि नया विश्व, इस कहावत को चरितार्थ कर रहा है कि ‘‘कलम (और कैमरा) तलवार से कहीं अधिक प्रभावशाली है।’’ अब घटनाओं की मात्र साधारण रिपोर्ट देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि रिपोर्टिंग में अधिक विशेषज्ञता और व्यावसायिकता होना आवश्यक है। यही कारण है कि पत्रकार समाचारपत्रों एवं आवधिक पत्र-पत्रिकाओं के लिए राजनीति शास्त्र, वित्त एवं अर्थशास्त्र, जाचं, संस्कृति एवं खेल जैसे विविध क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्राप्त करते हैं।
