डोडा-पोस्त सहित कार जब्त - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

शुक्रवार, 3 नवंबर 2017

डोडा-पोस्त सहित कार जब्त

जालोर पुलिस कप्तान विकास शर्मा निर्देशानुसार वृताधिकारी जालोर डॉ. दुर्गसिंह राजपुरोहित के सुपरविजन में मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम के सम्बध में शुक्रवार को थाना सायला से थानाधिकारी अरविन्द कुमार उ.नि. मय पुलिस जाब्ता रमेश कुमार हैड कानि0, राजेन्द्र कुमार कासबाराम कानि., पुनमाराम, राजूराम, नैनाराम, राजेन्द्रकुमार, मोहनराम, सुरेश कुमार मय सरकारी जीप चालक रमेश कुमार व प्राइवेट वाहन से सरहद जीवाणा फांटा पर नाकाबंदी की गई।

तो दौराने नाकाबंदी सूचना मिली कि सरहद चोचवा में एक हुण्डई गाड़ी सड़क के साइड में पलटी खाई हुई क्षतिग्रस्त हालत में खडी है एवं कार में से जमीन पर डोडा पोस्त बिखरे हुए हैं। उक्त सूचना पर मौके पर पहुंचे व सड़क के साइड में एक कार पलटी खाकर क्षतिग्रस्त हालात में पड़ी मिली। जिसको चैक किया गया तो वाहन के पीछे की सीट को हटाकर तिरपाल में एवं गाड़ी में से जमीन पर बिखरे हुए कुल 102.500 किलोग्राम अवेध डोडा पोस्त भरे पाये गये। वाहन हुण्डई कार नंबर एम एच 02 के ए 0761 को जब्त किया गया। वाहन चालक का कोई सुराग नही लगा।