सांसद देवजी पटेल ने योजनाओं से ग्रामीणों को कराया रूबरू - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

शुक्रवार, 3 नवंबर 2017

सांसद देवजी पटेल ने योजनाओं से ग्रामीणों को कराया रूबरू

रानीवाड़ा । ग्राम धानता में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सांसद पटेल ने शिरकत कर सभा में उपस्थित ग्रामीणों से रूबरू होकर ग्रामीणों को आह्लान करते हुए कहा की सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेवारी हम सबकी हैं, इसलिए सभी को ईमानदारी से गांव-गांव जाकर योजनाओं के बारे में हर व्यक्ति को जागरूक करे। सांसद पटेल ने सबका साथ सबका विकास को धरातल पर उतारने के लिए किसानों एवं ग्रामीणों से आह्लान करते हुए कहा कि परिवार में एक भी बच्चा अगर अशिक्षित रह गया। तो सबका साथ सबका विकास का पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना पूरा नही हो पायेगा।

नशे से जन और धन दोनों की हानि होती है
आयोजित सभा में सांसद पटेल ने नशा मुक्त होने पर जोर देते हुए कहा कि नशा नाश की जड़ है नशा मानव को पतन की ओर ले जाता है। व्यसन मुक्त जीवन जीना ही सच्चा मानव धर्म है, आज के आधुनिक युग में नशे की प्रवृति बढ़ रही है जो देश, समाज व परिवार के लिए घातक है। पटेल ने नशीले पदार्थ से होने वाली गम्भीर बीमारियों को बताते हुए कहा कि व्यसन युक्त व्यक्ति केंसर की भयंकर बीमारी से जकड़ जाता हैं। समय रहते नशा प्रवृति को त्यागने से कई बीमारियों से बचा जा सकता हैं।

ग्रामीण जागरूक होकर उठाएं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
ग्राम धानता में  सामाजिक सभा के दौरान उपस्थित ग्रामीण समुदाय को संबोधित करते हुए सांसद पटेल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी की अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं के माध्यम से आमजन को लाभांवित कर रही हैं। लोग जागरूक होकर इनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।