सांचौर। नगर पालिका क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़क निर्माण की मांग को लेकर सांचौर नगर पालिका के भाजपा व कांग्रेस पार्षदों के साथ व्यापारियों ने न्यू बस स्टैण्ड रोड़ पर रास्ता बंद कर धरनें पर बैठे। न्यू बस स्टैण्ड से विश्नोई धर्मशाला तक जगह-जगह सड़क पर पड़े खड्डों से परेशान पार्षदों एवं व्यापारियों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर पालिका प्रतिपक्ष नेता एवं कांग्रेस पार्षद नेता बीरबल विश्नोई ने बताया कि शहर की सड़के पिछलें काफी समय से बदहाल है इससे राहगीरों एवं वाहन चालकों तथा व्यापारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इन पर वाहन तो क्या पैदल चलना भी किसी चुनौती से कम नही है। सड़क पर हजारों गड्डें पड़े हुए है, कंकरीट व पत्थर बाहर निकलने से हर समय हादसें की आशंका बनी रहती है। बदहाल सड़क पर वाहनों की आवाजाही से दिनभर धूल के गुबारें उडे रहे है। ऐसे में व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। भाजपा पार्षद चम्पालाल खत्री ने बताया कि शहर के न्यू बस स्टेण्ड से लेकर विश्नोई धर्मशाला तक सड़क से डामर ही मिट चुका है। सड़क पर वाहनों की आवाजाही होने से दिनभर धूल के गुबारे उडऩे से दुकानदार भी परेशान है। दिनभर धूल के गुबारें उडने से यहां दुकानदारों एवं आने जाने वाले लोगों को श्वास, खांसी व सदी जुकाम व अस्थमा जैसें रोगों की आशंका बनी रहती है। इस अवसर पर भाजपा पार्षद हरीश पुरोहित सीलु, व्यापारी मांगीलाल जैन, दिनेश पुरोहित, धोलाराम विश्नोई, सोनाराम माली, दुर्गाराम माली, अल्पेश त्रिवेदी, जगदीश खत्री, शैतानसिंह राव, मांगीलाल खत्री, दिनेश पुरोहित, चेतन खत्री, पारस देवासी सहित बड़ी संख्या व्यापारीगण मौजूद थे।
शुक्रवार, 3 नवंबर 2017
सांचौर में व्यापारी बैठे धरने पर
न्यूज़ रिपोर्टर
पत्रकारों के लिए अवसर अनंत है। किंतु साथ ही साथ किसी भी पत्रकार का कार्य अधिक चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि नया विश्व, इस कहावत को चरितार्थ कर रहा है कि ‘‘कलम (और कैमरा) तलवार से कहीं अधिक प्रभावशाली है।’’ अब घटनाओं की मात्र साधारण रिपोर्ट देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि रिपोर्टिंग में अधिक विशेषज्ञता और व्यावसायिकता होना आवश्यक है। यही कारण है कि पत्रकार समाचारपत्रों एवं आवधिक पत्र-पत्रिकाओं के लिए राजनीति शास्त्र, वित्त एवं अर्थशास्त्र, जाचं, संस्कृति एवं खेल जैसे विविध क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्राप्त करते हैं।
