अंबिकापुर
बांकी गांव में जंगल में काम से गई एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार रूगली बाई पति रामफल 50 वर्ष पर भालू ने तब हमला कर दिया, जब वह जंगल में बकरी चराने के लिए गई थी।
वृद्ध महिला ने पहले तो डंडे से भालू का सामना किया लेकिन भालू के जबड़े में उसकी कलाई आ गया। भालू वृद्धा को जख्मी करने लगा। झुंड में मौजूद् बकरियों ने जब अपनी मालकिन को भालू के चंगुल में देखा तो वह वह भालू पर टूट पड़ी और वृद्धा की जान बच गई। घटना रुड़की थाना क्षेत्र के ग्राम बांकी की है। वृद्धा का मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में उपचार चल रहा है।
