युवा सांस्कृतिक प्रतिभा महोत्सव के दौरान होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

बुधवार, 8 नवंबर 2017

युवा सांस्कृतिक प्रतिभा महोत्सव के दौरान होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

@जगमाल सिंह राजपुरोहित
जालोर, 9 नवम्बर।
राजस्थान युवा बोर्ड द्वारा तृतीय युवा सांस्कृतिक प्रतिभा महोत्सव के तहत जिले में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।   
             स्काउट-गाइड की सीओ व नोडल अधिकारी निशु कंवर ने बताया कि राजस्थान युवा बोर्ड, युवा मामले एवं खेल विभाग जयपुर के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत 10 नवम्बर तक चयनित ग्राम पंचायत पर युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव का आयोजन किया जाएगा वही 20 नवम्बर तक ब्लॉक स्तरीय युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव तथा 30 नवम्बर तक जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव का आयोजन होगा उसके पश्चात् संभाग व राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय स्तरीय महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। 
             उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव के दौरान समूह लोक गायन, समूह लोक नृत्य, शास्त्रीय एकल गायन, शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय उपकरण गायन, नाटक और आशुभाषण, राजस्थान की लुप्त कलायें जैस-फड चित्रकला, रम्मत, भित्ती चित्रकला, लांगा माँगणीहार, रावण हत्था, अलगोजा आदि सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागी की आयु 15 से 29 वर्ष रखी गई हैं । प्रतियोगिताओ में अध्ययनरत व गैर अध्ययनरत युवा भाग लेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी को निर्धारित पत्र में सम्बन्धित ब्लांक के नोडल अधिकारी के पास पंजीयन करवाना होगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव का लक्ष्य राज्य के प्रतिभाशाली युवा कलाकारों की खोज करके उन्हें प्रशिक्षण एवं छात्रवृति की सुविधा देकर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन के लिए तैयार करके उनको स्वावलम्बी बनाना है।