निरमा बिश्नोई राष्ट्रीय कबड्डी टीम में चयन - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

बुधवार, 8 नवंबर 2017

निरमा बिश्नोई राष्ट्रीय कबड्डी टीम में चयन

जोधपुर के एकलखोरी गाँव के राउमावि की बहन निरमा बिश्नोई का कबड्डी (अंडर-17 आयु वर्ग) की
राष्ट्रीय टीम में चयन होने पर ( धरती धकेल सिंह ग्रुप ) संचालन मण्डल की तरफ से बहन निरमा बिश्नोई को बहुत बहुत बधाई व उनके उज्ज्वल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएं दी।
दिनेश राणा ने बताया कि ,निरमा 13 नवम्बर से मध्यप्रदेश के देवास में होने वाली प्रतियोगिता में राजस्थान टीम की ओर से खेलेगी। 
इससे पहले निरमा पाँच बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले चुकी है। एवम् जोधपुर टीम का नेतृत्व कर चुकी है। राष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में चयनित होकर समाज का गौरव बढ़ाकर निरमा ने एक बार फिर साबित किया है कि बेटियां बेटों से किसी क्षेत्र में कमतर नहीं है।