हरियाणा
रोजगार विभाग ने बेरोजगारी भत्ते को लेकर नया नियम बनाया है। इसके अनुसार बेरोजगारी भत्ते का फायदा केवल उन्हीं युवाओं को मिलेगा, जिनके परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपए से अधिक नहीं होगी।
जिला रोजगार अधिकारी डॉ. ने बताया कि बेरोजगारी भत्ते के लिए नवंबर माह में आवेदन लिए जाते हैं। बुधवार से यह प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसके तहत प्लस 12वीं के युवाओं को 900 रुपए और स्नातक व इसके समकक्ष बेरोजगारों को 1500 रुपए मिलेंगे।
