मोदरान न्यूज
10/11/2017.
जगमालसिंह राजपुरोहित
स्थानीय कस्बे के आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोदरान स्टेशन पर पांच दिवसीय समाजोपयोगी उत्पादक कार्य एवं समाज सेवा शिविर का आयोजन किया गया ।
आज शुक्रवार को समापन समारोह के अवसर पर विभिन्न दलों ने अपनी श्रेष्ठता का प्रदर्शन किया गया जिसमें श्रमदान में भगत सिंह एवं लक्ष्मीबाई दल प्रथम व द्वितीय रहे अनुशासन में लक्ष्मी बाई एवं भगत सिंह दल खेलकूद में एपीजे अब्दुल कलाम दल तथा भोजन में राणा प्रताप व एपीजे अब्दुल कलाम दल सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रताप दल व अब्दुल कलाम दल का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा ।
शिविर में श्रेष्ठ नायक व नायिका रमेशकुमार जवानसिंह, नयनज्योति राजपुरोहित, व कोमल त्रिवेदी रही
इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती सुमन बागरा ने श्रम का जीवन में महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी करा कर अपने भविष्य निर्माण करने की प्रेरणा प्रदान की इस समारोह के अवसर पर शिविर प्रभारी प्रवीण सिंह शारीरिक शिक्षक ने विभिन्न गतिविधियां प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया
इस अवसर पर जितेंद्र सिंह व्याख्याता व पहाड सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए एवं लाखसिंह व्याख्याता, श्रीमती ज्योति जोया, श्रीमती मंजू मुंडेल, सुश्री मनीषा मीणा, केशराराम आर्य, अमराराम आर्य, सहीत समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे
