बेटियां है अनमोल कार्यक्रम आयोजित* - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

शुक्रवार, 17 नवंबर 2017

बेटियां है अनमोल कार्यक्रम आयोजित*

जालोर सांचौर 17 नवम्बर, क्षेत्र के ग्लोबल कॉलेज डेडवा में आज मरुधरा वेलफेयर सोसायटी जालोर एवम् ग्रामीण चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग जालोर के सयुक्त तत्वाधान में  बेटियां है अनमोल कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें जिला कार्यक्रम प्रंबधक अजय कड़वासरा ने  बेटी बचाओ  बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए   बेटियों को अधिक से अधिक पढ़ाने की बात कहीं ।जिला कार्यक्रम समन्वयक कमल गहलोत ने कन्या भूर्ण हत्या नहीं करने की बात कहते  हुए छात्रों को जागरूक होकर विरोध करने के साथ साथ इसकी जानकारी प्रशासन को देने व अधिक से अधिक कन्याओं को बचाने की बात कही। इस अवसर पर मौजूद विद्यार्थियों ने बेटी पढ़ाने व कन्या भूर्ण हत्या रोकने की शपथ ली। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ पी एल धोरावत, सुनील जानी, मोहनलाल,भेराराम, उकाराम, राजूसिंह ने आगन्तुको का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।