हिमाचल में राहुल का गीता ज्ञान, बोले- मोदी जी कहते हैं कि ‘फल सब खाओ, काम की चिंता मत करो’ - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

सोमवार, 6 नवंबर 2017

हिमाचल में राहुल का गीता ज्ञान, बोले- मोदी जी कहते हैं कि ‘फल सब खाओ, काम की चिंता मत करो’

शिमला: हिमाचल प्रदेश में वोटिंग की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. जैसे-जैसे चुनाव की तरीख नजदीक आ रही है, नेताओं के एक-दूसरे पर प्रहार और तेज हो रहे हैं. इधर रविवार को राहुल गांधी ने हिमाचल के सिरमौर में रैली को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. दरअसल इससे दो दिन पहले राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर महंगाई और बेरोजगारी को लेकर बड़ा हमला किया था. राहुल गांधी ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर ट्वीटर पर लिखा था कि ‘महंगी गैस, महंगा राशन बंद करो खोखला भाषण, काम दो वर्ना खाली करो सिंहासन !
ताजा मामले में राहुल गांधी ने भगवत गीता का हवाला देते हुए कहा कि गीता में लिखा है “काम करो, फल की चिंता मत करो।”उन्होंने लोगों और अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि गीता में लिखा “काम करो, फल की चिंता मत करो।”
हिमाचल प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नज़दीक आ रही है, वैसे ही चुनाव प्रचार भी तेज होता जा रहा है. आज राज्य में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रण में उतरे हैं.  राहुल ने अपने निशाने नरेंद्र मोदी को लिया. कहा कि नरेंद्र मोदी काम की चिंता नहीं कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विकास के नाम पर लगातार झूठे दिलासे दे रहे हैं, जबकि हकीकत कुछ और है. नोटबंदी और जीएसटी जैसे हठी फैसलों से देश त्रस्त है और सरकार इन्हें अपनी कामयाबी बता रही है. उन्होंने कहा कि मोदी जी ने हिंदुस्तान के सब चोरों का ‘काला धन’ ‘सफेद’ में बदल दिया, गरीबों को लाइन में लगा दिय. काले धन वाले बैंक के पीछे थे और आम जनता बैंक के आगे थी.
राहुल गांधी ने कहा कि गीता में लिखा है ‘कर्म करो, फल की इच्छा मत करो’. लेकिन मोदी जी ने गीता के इस ज्ञान को उलट दिया है. वे ‘फल सब खाओ, काम की चिंता मत करो’ की नीति पर काम कर रहे हैं. रैली के मंच पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह समेत कांग्रेसी नेता मौजूद थे.