संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़:
गोवंश की सेवा ग्रुप महेंद्रगढ़ के सदस्यों ने गंभीर रूप से घायल सांड का उपचार किया। संचालक प्रमोद यादव ने बताया कि शहर महेंद्रगढ़ की सड़कों पर गंभीर रूप से घायल एक सांड कई दिनों से पीड़ा झेल रहा था। उसके घावों में कीड़े पड़ गए थे। घायल सांड स्थानीय सैनी सभा के निकट एक कॉलोनी में देखा गया था। ग्रुप की टीम ने इस सांड को लगभग दो घंटे की भारी मशक्कत के बाद पकड़ा। सांड के घावों को साफ किया गया तथा कीडे़ हटाने के बाद मरहम-पट्टी की गई। इस अवसर पर ग्रुप के प्रधान पवन भारद्वाज, सन्नी कौशिक, अमित, हरिप्रकाश शर्मा, अशोक गोस्वामी, संदीप तंवर भांडोर, आशीष, अनुप व विशेष आदि ने सहयोग किया।
