शिक्षक संघ का धरना प्रदर्शन 2 जनवरी को
गुडा बालोतान| राजस्थानशिक्षक संघ प्रगतिशील जिला कार्यकारिणी के आह्वान पर 2 जनवरी को जालोर मुख्यालय पर स्थित जिला
गुडा बालोतान| राजस्थानशिक्षक संघ प्रगतिशील जिला कार्यकारिणी के आह्वान पर 2 जनवरी को जालोर मुख्यालय पर स्थित जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) के समक्ष अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील आहोर ब्लॉक अध्यक्ष हिम्मताराम बोहरा ने बताया कि धरना प्रदर्शन के दौरान संगठन के सदस्यों एवं शिक्षकों के बकाया प्रकरणों, स्थायीकरण, एसीपी, अवकाश प्रकरण आदि मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
