घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप, काम बंद करवाया - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

शनिवार, 30 दिसंबर 2017

घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप, काम बंद करवाया

घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप, काम बंद करवाया

थलवाड़ ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ग्रामीण गौरव पथ योजना में निर्माणाधीन नाली में घटिया सामग्री का उपयोग करने पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने रोष जताया। Image result for घटिया सामग्री
जानकारी के अनुसार थलवाड़ गौरव पथ में सड़क के दोनों तरफ नाली का निर्माण कार्य चल रहा है जिसमे घटिया सामग्री का उपयोग करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार ठेकेदार को बताने के बाद भी नाली के निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग कर नाली निर्माण किया जा रहा है। इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को देने के बाद भी निर्माण में गुणवत्ता नहीं बरती जा रही है। नाली निर्माण के बाद जगह-जगह से बिखरने लगी है जिसको लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने काम भी रुकवा दिया। इस दौरान दलपतसिंह भाटी, दिलावरसिंह चंपावत, गोरधन प्रजापत छैलसिंह भाटी सहित ग्रामीण मौजूद थे।