पद्मावती में सिर्फ 5 संशोधन के लिए कहा : प्रसून जो - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

रविवार, 31 दिसंबर 2017

पद्मावती में सिर्फ 5 संशोधन के लिए कहा : प्रसून जो

Image result for प्रसून जोशी प्रतीकात्मक चित्र।
प्रसून जोशी (फाइल फोटो)।

सेंसर बोर्ड के प्रमुख प्रसून जोशी ने शनिवार को कहा कि, पिछले कुछ महीनों से विवादों के कारण फिल्म की रिलीज को लेकर अनिश्चितता छाई थी, लेकिन शनिवार को सीबीएफसी ने जांच समिति की बैठक के बाद कहा कि उसने फिल्म को कुछ संशोधनों के साथ यू/ए प्रमाणपत्र देने का फैसला किया है।

जोशी ने ईमेल के माध्यम से मीडिया को बताया, "सीबीएफसी ने फिल्म में किसी भी कट की सिफारिश नहीं की है, केवल पांच संशोधन करने को कहा है।" उन्होने बताया कि निर्माताओं से डिस्क्लेमर को बदलने को कहा है, 'स्पष्ट रूप से यह बताने को कहा है कि यह फिल्म ऐतिहासिक रूप से सही होने का दावा नहीं करती।'

फिल्म 'पद्मावती' के संबंध में जोशी ने कहना हैं कि, इसे बदल कर 'पद्मावत' कर दिया जाए, क्योंकि उन्होंने इसे इतिहास से नहीं, बल्कि काल्पनिक कहानी 'पद्मावत' से प्रेरणा लेकर बनाई है।
बता दें सीबीएफसी ने इसके अलावा निर्माताओं से 'घूमर' गाने में चरित्र के मुताबिक बदलाव करने की सिफारिश की है। जोशी ने कहा, उन्होंने "ऐतिहासिक स्थानों के गलत और भ्रामक संदर्भ में संशोधन की मांग की है।" इसके अलावा उन्होंने निर्माताओं से एक डिस्क्लेमर जोड़ने की मांग की है, "जिसमें यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि फिल्म किसी भी तरह सती प्रथा का महिमामंडन नहीं करती।"