ओपी सिंह (फाइल फोटो)
बता दें कि यूपी के निर्वतमान डीजीपी सुलखान सिंह का कार्यकाल आज यानि 31 दिसंबर को खत्म हो रहा है। कयास लगाया जा रहा है कि ओपी सिंह एक-दो दिन के बाद यूपी के नए डीजीपी के तौर पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति व सीआईएसएफ से कार्यमुक्त होने के बाद वह चार्ज लेंगे।
इसके अलावा आजमगढ़ और मुरादाबाद के डीआईजी और मेरठ जोन के आईजी के रूप में भी कार्यभार संभाल चुके हैं।
