थोड़ी देर पहले जन्मदिन की मिली थी बधाई, कुछ देर बाद हुआ शहीद - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

बुधवार, 3 जनवरी 2018

थोड़ी देर पहले जन्मदिन की मिली थी बधाई, कुछ देर बाद हुआ शहीद



शहीद जवान आरपी हाजरा की फाइल फोटो।

हेड कांस्टेबल आर पी हाजरा उस समय शहीद हो गये जब पाकिस्तानी बल ने जम्मू कश्मीर के सांबा सेक्टर में सीमा पार से बिना उकसावे की गोलीबारी की। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जवाबी गोलीबारी की गई है।
यह घटना शाम करीब साढे चार बजे की है।
बीएसएफ क्षेत्र में भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा में तैनात है।