ऋषिकेश : गंगा में पर्यटकों की भरी राफ्ट पलटी, दिल्ली की महिला की मौत, 3 को बचाया - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

गुरुवार, 4 जनवरी 2018

ऋषिकेश : गंगा में पर्यटकों की भरी राफ्ट पलटी, दिल्ली की महिला की मौत, 3 को बचाया

दिनेश राणा की रिपोर्ट@ऋषिकेश, लाइव हिन्दुस्तान , के मुताबिक ,ऋषिकेश मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में गंगा में रीवर राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों से भरी राफ्ट बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में गंगा में डूबने से एक महिला पर्यटक की मौत हो गई, जबकि रेस्क्यू कर तीन पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया। 
जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब तीन बजे शिवपुरी से राफ्टिंग करते हुए राफ्ट में सवार आठ पर्यटक और एक राफ्टिंग गाइड मुनिकीरेती की ओर आ रहे थे, इसी बीच ब्रह्मपुरी में राफ्ट जैसे ही खतरनाक गोल्फ रैपिड के ऊपर से गुजरी, तभी पानी की तेज धार से उछलने पर अनियंत्रित होकर पलट गई।
राफ्ट पलटने से उसमें सवार एक महिला पर्यटक सहित चार पर्यटक गंगा में डूबने लगे, तभी पीछे से आ रही एक राफ्ट में सवार राफ्टिंग गाइडों ने रेस्क्यू कर तीन युवकों को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
काफी आगे तक बह चुकी महिला पर्यटक बमुश्किल बाहर निकाला और बेसुध हालत में ऋषिकेश सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका की शिनाख्त भगवती वर्मा (33) पत्नी अंशुमन वर्मा निवासी लक्ष्मीनगर, दिल्ली के रुप में  एवं पीहर जोधपुर में बालसमन्द,तथा पिता स्व, सुगन जी डाँगी के वहाँ है।थाना प्रभारी मनीष उपाध्याय ने बताया कि महिला पर्यटक अपने पुरूष मित्र बृजेंद्र यादव पुत्र बाबूराम यादव निवासी छतरपुर, दिल्ली के साथ राफ्टिंग के लिए सुबह शिवपुरी आई थी। साथी पुरूष और दो अन्य पर्यटक, जिन्हें गंगा में डूबने से बचाया वह सुरक्षित हैं।