लीथपोरा में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद
मौके पर मौजूद जवान।
साल के आखिरी दिन पुलवामा हाईवे से सटे सीआरपीएफ ट्रेनिंग कैंप में शनिवार की देर रात दो बजकर 10 मिनट पर दहशतगर्दों ने हमला कर दिया। प्रशिक्षण शिविर में तीन आतंकी घुसे हुए हैं। हमले में दो सीआरपीएफ जवान शहीद हो गया। अन्य तीन जख्मी हो गए।
आतंकी कैंप की चौथी मंजिल पर छिपे हैं। कैंप स्थित इमारत के पिछले हिस्से की घेरेबंदी तोड़कर आतंकी कैंप के अंदर दाखिल हुए। प्रशासनिक ब्लाक की चौथी मंजिल पर सुरक्षा बलों और आतंकियों के बच मुठभेड़ चल रही है।
मुंबई हवाईअड्डे से सिमी का पूर्व सदस्य गिरफ्तार
कहा जा रहा है कि खुफिय़ा विभाग ने इस प्रकार के हमले की आशंका पहले ही जताई थी। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। सीआरपीएफ और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।


