काफी नाम बदलाव और कई कट्स के साथ रिलीज होगी 'पद्मावती'
फिल्म पद्मावती का पोस्टर।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की ओर से फिल्म 'पद्मावती' को जल्द सर्टिफिकेट जारी किया जा सकता है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म का नाम बदलकर 'पद्मावती' से पद्मावत करने को कहा है। सीबीएफसी की ओर से कहा गया है कि इस फिल्म पर संतुलित दृष्टिकोण से विचार किया गया। निर्णय लेने से पहले फिल्ममेकर्स और सोासइटी दोनों को ध्यान में रखा गया।
इस फिल्म को लेकर जताई जा रही चिंताओं को देखते हुए सीबीएफसी ने तय किया कि सभी पहलुओं पर विचार के लिए एक स्पेशल पैनल बनाया जाए। सीबीएफसी की ओर से बनाए गए पैनल में उदयपुर के अरविंद सिंह, जयपुर यूनिवर्सिटी के डॉ चंद्रमणि सिंह और प्रोफेसर केके सिंह शामिल थे। इस पैनल ने फिल्म 'पद्मावती' पर विचार कर अपनी रिपोर्ट दी।

