राजस्थान में आज ये किया तो अगले साल की पहली सुबह होगी जेल में - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

शनिवार, 30 दिसंबर 2017

राजस्थान में आज ये किया तो अगले साल की पहली सुबह होगी जेल में

राजस्थान में आज ये किया तो अगले साल की पहली सुबह होगी जेल में

Image result for des ka kanun

डिज़ाइन फोटो।

जयपुर। 31 दिसंबर की रात में लोग नए साल के आगमन को लेकर जश्न में डूब जाते हैं। पार्टी पसंद करने वाले जमकर मस्ती करते हैं और नाचते-गाते नये साल का स्वागत करते हैं। लेकिन कुछ लोग इसमें हुड़दंग, छेड़खानी भी करते हैं, जिसको लेकर राजस्थान के सभी जिलों की पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं।


राज्य के सभी होटलों, रेस्तरां और पब के पास सुरक्षाकर्मी गश्त पर रहेंगे। राजधानी जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर सहित सभी मुख्य शहरों में पुलिस अलर्ट पर है। पुलिस ने हुड़दंगियों को जेल की हवा खिलाने का भी निर्णय लिया है। कोई भी अगर छेड़खानी, हुड़दंग और कानून की अवहेलना करेगा, नए साल में उसकी सुबह हवालात में होगी।

देर रात तक डीजे चलाकर डांस करना, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने की शिकायतें पुलिस को पिछले वर्ष भी मिली थी। इसी को देखते हुए पुलिस ने अबकी बार भी हुड़दंगियों से सख्ती से निबटने की तैयारी कर ली है। शहरों के मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिस सीसीटीवी से नजर रखेगी।