ट्रैफिक पुलिस (फाइल फोटो)।
आज अगर कोई शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया तो जुर्माने के साथ-साथ तत्काल ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त होगा। इससे पहले सड़क दुर्घटनाओं के मामले में ही लाइसेंस निरस्त होता था। वहीं डीसीपी लवली कटारिया ने बताया कि होटल संचालकों को भी पाबंद किया है।
साथ ही डीसीपी ने यह भी बताया कि होटल संचालक युवाओं को कैब उपलब्ध कराएं। ट्रैफिक सिग्नल भी देर रात चालू रहेंगे। पुलिस ने कैब चालकों से भी कहा कि वे ज्यादा संख्या में होटलों के बाहर रहें और नशे की हालत में मिलने वालों को घर तक छोड़ने की कोशिश करें।
