मौके पर मौजूद जवान।
साल के आखिरी दिन पुलवामा हाईवे से सटे सीआरपीएफ ट्रेनिंग कैंप में शनिवार की देर रात दो बजकर 10 मिनट पर दहशतगर्दों ने हमला कर दिया। प्रशिक्षण शिविर में तीन आतंकी घुसे हुए हैं। हमले में सीआरपीएफ जवान सैफुद्दीन समेत दो शहीद हो गए। अन्य दो नरेंद्र और समधान जख्मी हो गए। हालांकि उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। वहीं, सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी भी मारे गए।
हमले की जिम्मेदार लेते हुए आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद ने कहा कि उसने अपने कमांडर नूर त्राली के खात्मे का बदला लिया है। हमले के बाद से दक्षिण कश्मीर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।
आतंकी कैंप की चौथी मंजिल पर छिपे हैं। कैंप स्थित इमारत के पिछले हिस्से की घेरेबंदी तोड़कर आतंकी कैंप के अंदर दाखिल हुए। प्रशासनिक ब्लाक की चौथी मंजिल पर सुरक्षा बलों और आतंकियों के बच मुठभेड़ चल रही है।


