यूसुफ पठान ने खरीदा 1 करोड़ का घोड़ा - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

शुक्रवार, 29 दिसंबर 2017

यूसुफ पठान ने खरीदा 1 करोड़ का घोड़ा

यूसुफ पठान ने खरीदा 1 करोड़ का घोड़ा

जोधपुर। क्रिकेट के मैदान में बरसों तक अपने तूफानी बल्लेबाजी का जलवा दिखाने वाले यूसुफ पठान अब घुड़सवारी में अपना कौशल दिखाएंगे। जोधपुर यात्रा पर आए इस पूर्व क्रिकेटर ने रणसी गांव स्थित एक हॉर्स फार्म हाउस पर पच्चीस घोड़ों में से स्वयं के लिए साप्तांश नाम का मारवाड़ी नस्ल का एक घोड़ा पसंद किया। इस घोड़े की कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक है। यूसुफ ने इसके अलावा अपने बेटे अयान के लिए ग्यारह लाख में घोड़े का एक बच्चा आफताब पसंद किया। 
इस क्रिकेटर ने खरीदा 1 करोड़ का घोड़ा, बेटे को दिलाया 11 लाख का बच्चा
घोड़ा फार्म हाउस के मालिक के साथ यूसुफ।
- क्रिकेट के मैदान में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर गेंदबाजों में खौफ पैदा करने वाले यूसुफ  गुरुवार दोपहर जोधपुर पहुंचे थे। शाम को उन्होंने पोलो मैदान पर पूर्व महाराजा गजसिंह के साथ बैठ पोलो मैच का आनंद लिया। इस दौरान वे लगातार उनके साथ घोड़ों के बारे में जानकारी लेते रहे। मैच के पश्चात उन्होंने कुछ खिलाड़ियों के साथ घोड़ों के बारे में चर्चा की।
- मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा खरीदने के इच्छुक यूसुफ देर शाम जोधपुर जिले के रणसी गांव स्थित सवाई सिंह चांपावत के हॉर्स फार्म हाउस पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद करीब पच्चीस घोड़ों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्हें इस फार्म हाउस का सबसे महंगा घोड़ा साप्तांश पसंद किया।
- इस घोड़े के मालिक ने पहले इसका दाम एक करोड़ दस लाख रुपए बताया। इसके बाद यूसुफ ने काफी देर तक मोल भाव कर एक करोड़ रुपए में सौदा तय किया। हालांकि यूसुफ ने कहा कि वे बड़ौदा जाकर इस सौदे के बारे में अपना अंतिम फैसला करेंगे। लेकिन उन्होंने घोड़े के मालिक को कहा कि यह सौदा उनकी तरफ से फाइनल ही है। ऐसे में वे इस घोड़े का किसी अन्य के साथ सौदा नहीं करें।
- इस दौरान उनके पुत्र अयान ने कई घोड़ों की सवारी की। अयान का घोड़ों के प्रति लगाव को देखते हुए यूसुफ ने उसके लिए मारवाड़ी नस्ल के घोड़े के एक बच्चे आफताब को पसंद किया। इस नन्हे घोड़े का सौदा भी करीब ग्यारह लाख रुपए में तय हुआ।