रिफाइनरी शिलान्यास की बदली तारीख, अब 16 जनवरी को पीएम करेंगे रिफाइनरी का शिलान्यास - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

गुरुवार, 4 जनवरी 2018

रिफाइनरी शिलान्यास की बदली तारीख, अब 16 जनवरी को पीएम करेंगे रिफाइनरी का शिलान्यास

बाड़मेर
: राजस्थान में बाड़मेर जिले के पचपदरा में लगने वाली रिफाइनरी का शिलान्यास अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 जनवरी को करेंगे. गुरुवार को के पीएम के इस दौरे को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बाड़मेर के दौरे पर है. सीएम ने रिफाइनरी स्थल पर पार्टी कार्यकर्ताओ व अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया. इससे पूर्व उन्होंने माँ सांभरा आशापुरा के दर्शन  पूजन किए. इसके बाद शिलान्यास की तैयारियो का जायजा लिया.
इस बैठक के दौरान सीएम ने पीएम मोदी के रिफाइनरी के शिलान्यास के लिए प्रस्तावित दौरे में हुए फेरबदल को लेकर जानकारी दी. पीएम मोदी अब प्रस्तावित 14 जनवरी के बजाय अब दो दिन बाद 16 जनवरी को रिफाइनरी का शिलान्यास करने वाले है. सीएम की इस बैठक में परिवहन मंत्री यूनुस खान, राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, उर्दू अकादमी अध्यक्ष अशरफ अली, बायतु विधायक व किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी, चोह्टन विधायक तरुण राय कागा, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जालम सिंह रावलोत सहित कई पदाधिकारी व जिला कलेक्टर, एसपी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.
वहीं इस दौरान HPCL के अधिकारियों ने सीएम को प्रजेंटेशन दिया. इस दौरान सीएम ने अपने संबोधन में रिफाइनरी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘पूरी तैयारी बिना पिछली सरकार ने पत्थर लगाया, हमने सभी तैयारी के साथ शिलान्यास की घोषणा की. सीएम ने कहा कि हिंदुस्तान की सबसे बड़ी रिफाइनरी का जल्द ही काम शुरू किया जाएगा.