जोधपुर: कोर्ट में हाजरी लगाने पहुंचे सलमान, ब्लैक शर्ट में व कूल अंदाज में दिखे सलमान - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

गुरुवार, 4 जनवरी 2018

जोधपुर: कोर्ट में हाजरी लगाने पहुंचे सलमान, ब्लैक शर्ट में व कूल अंदाज में दिखे सलमान

जोधपुर: कोर्ट में हाजरी लगाने पहुंचे सलमान, ब्लैक शर्ट में व कूल अंदाज में दिखे सलमान

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में चिंकारा हिरण शिकार मामले में आरोपी फिल्म अभिनेता सलमान खान गुरुवार को कोर्ट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए एक बार फिर जोधपुर पहुंचे. उन्नीस वर्ष पुराने काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के आदेश के बाद वे अदालत में उपस्थित हुए. जोधपुर पहुंचने के बाद उन्होंने हमेशा की तरह किसी से कोई बात नहीं की. कोर्ट में उपस्थिति दर्ज करवा कर वे हाथों हाथ वापस रवाना होंगे.
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जोधपुर जिला के पीठासीन अधिकारी देवकुमार खत्री की अदालत में कांकाणी शिकार मामले में सुनवाई चल रही है. बचाव पक्ष की अंतिम बहस के दौरान मुख्य आरोपी सलमान खान अचानक कोर्ट पहुंचे. इधर तभी कोर्ट रूम खचाखच भर गया. इस बारे में कम लोगों को जानकारी होने के कारण कम प्रशंसक ही पहुंच पाए. लेकिन इस खबर की जानकारी मिलते ही न्यायालय परिसर में प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा. हालांकि पुलिस की आेर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इस कारण बैरीकेड्स भी लगा कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया.
इस दौरान न्यायालय पहुंचे सलमान खान के साथ उनके बॉलीगार्ड शेरा और एक अन्य व्यक्ति को भी देखा गया. जोधपुर पहुंचे सलमान ने ब्लैक कलर की शर्ट, ग्रे कलर का जैकेट और ब्लू रंग की जींस पहन रखी है और वे कूल अंदाज में परिसर में पहुंचे. यहां खान शांत नजर आए. सलमान खान के अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत ने चश्मदीद गवाह पुनमचंद की वीडियो ग्राफी लैपटॉप पर मजिस्ट्रेट को दिखा कर अंतिम बहस कर रहे हैं. वहीं जानकारों का मानना है कि इस मामले में आज कई सनसनीखेज खुलासे हो सकते हैं.
गौरतलब है कि एक अक्टूबर 1998 की रात सलमान पर कांकाणी गांव की सरहद में दो काले हिरण के शिकार का आरोप लगा. गोली की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. इस कारण वहां से सलमान खान अपनी जिप्सी में सैफ अली खान, सोनाली बेन्द्रे, नीलम व तब्बू को लेकर भाग निकले. ग्रामीणों ने दो काले हिरण बरामद किए. दोनों हिरण की गोली लगने के कारण मौत हो चुकी थी. इस मामले में सलमान कान पर दोनों काले हिरण को गोली मारने और सैफ सहित एक्ट्रेस तब्बू, नीलम कोठरी व सोनाली बेन्द्रे पर शिकार के लिए सलमान को उकसाने का केस चल रहा है. यह मामला अब अंतिम चरण में चल रहा है. इस मामले में अंतिम बहस इस माह के अंत तक पूरी होने की संभावना है. इसके बाद अगले माह तक फैसला आने की संभावना है.