गणतन्त्र दिवस के मुख्य समारोह में 40 व्यक्ति होंगे सम्मानित - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

गुरुवार, 25 जनवरी 2018

गणतन्त्र दिवस के मुख्य समारोह में 40 व्यक्ति होंगे सम्मानित

  जालोर 25 जनवरी । गणतन्त्र दिवस पर जालोर पर जिला स्तरीय समारोह में उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए मुख्य अतिथि द्वारा 40 व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।        
                जिला कलक्टर बी.एल.कोठारी ने बताया कि जालोर स्टेडियम में गणतन्त्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में 40 व्यक्तियों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्लेखनीय कार्यो के लिए सम्मानित किया जायेगा जिसमें राज. स्टेट जूनियर व सब जूनियर वूमेन वुशु प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त करने पर छात्रा सुश्री करीना कुमारी गर्ग पुत्री प्रकाश कुमार, सुश्री अरूणा कुमारी पुत्री मोहनलाल व सुश्री करिश्मा पुत्री गणेशाराम को सम्मानित किया जाएगा । राज्य स्तरीय मांडना कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर राउमावि भरूडी की छात्रा सुश्री शिल्पा कुमारी पुत्री मुकेश सिंह, राज्य स्तरीय फड चित्रकला प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर राजकीय महाविद्यालय जालोर की छात्रा सुश्री ऎनी खान पुत्री शकील परवेज, रीजनल स्पोर्ट्स मीट अण्डर-14 में जयपुर संभाग की बॉक्सर प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रथम आने पर स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर केन्द्रीय विद्यालय जालोर के छात्र संभव चौधरी तथा सी.एस.प्रोफेशनल परीक्षा वर्ष-2017 में टॉप 20 मेरिट में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर ऋषभराज मेहता पुत्र दिलीप राज मेहता को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया जायेगा। 
               उन्होंने बताया कि इसी प्रकार उल्लेखनीय कार्यो के लिए जिला कलक्टर (भू.अ.) कार्यालय के तहसीलदार जोधसिंह, आहोर पंचायत समिति के विकास अधिकारी इन्द्रसिंह राजपुरोहित, जसवन्तपुरा तहसील के ऑफिस कानूगो जयन्तीलाल जीनगर, राबाउमावि सांचौर के व्याख्याता व स्थानीय संघ सांचौर के सचिव विष्णुदत शर्मा, सामान्य चिकित्सालय जालोर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुनम टॉक, आ.प्रा.स्वास्थ्य केन्द्र मालवाडा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. असीम परिहार, आदर्श प्रा.स्वा. केन्द्र धानसा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार, सामान्य चिकित्सालय जालोर के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सौरभ शर्मा, प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय रानीवाड़ा के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिंदे महेश कुमार अनुरथ, कृषि विज्ञान केन्द्र केशवना के असिसटेन्ट प्रोफेसर डॉ. पंकज लवानिया, रा.म.ग्रा. बैंक मेंगलवा के शाखा प्रबन्धक मदनसिंह कुम्पावत, रा.उ.मा.वि. बूगांव के वरिष्ठ अध्यापक रवीन्द्र कुमार, राजस्थान परिवहन निगम जालोर आगार के सहायक यातायात निरीक्षक खेतसिंह राठौड़, कलेक्ट्रेट कार्यालय जालोर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी लसाराम, कलेक्ट्रेट के सूचना सहायक प्रवीण कुमार, रसद कार्यालय के वरिष्ठ सहायक सुरेन्द्रसिंह राठौड़ को सम्मानित किया जायेगा।  
               उन्होंने बताया कि इसी प्रकार सिलासन के ग्रामसेवक एवं पदेन सचिव उम्मेदसिंह देवड़ा, जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कानि. नं. 101 प्रकाश कुमार, जिला कलक्टर (भू.अ.) कार्यालय के पटवारी वरूण कुमार, पटवार मण्डल बागोडा के पटवारी ओमप्रकाश विश्नोई, उप निदेशक पशुपालन विभाग जालोर के सहायक कर्मचारी भवानी सिंह, जन स्वास्थ्य अभियान्ति्रकी विभाग नगर उपखण्ड जालोर के फीटर द्वितीय जुजाराम चौधरी, सार्वजनिक निर्माण विभाग आहोर के गैगमैन डोमाराम, नगरपरिषद जालोर के सहायक कर्मचारी बाबूलाल हैल्प लाईन), नगरपरिषद जालोर के सफाई कर्मचारी झुमरमल, उप स्वास्थ्य केन्द्र भरूडी की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती लिस्सी कुट्टी, उप स्वास्थ्य केन्द्र कुडा की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती देवी व जालोर के दिव्यांग शिक्षक अमित दवे को सम्मानित किया जाएगा। इसी भांति वीरोल बड़ी ग्राम पंचायत की सरपंच सुश्री नीलम कंवर, रेवतडा निवासी वेदमुथा हडमतमल पुत्र सागरमल जी जैन, शोभालों का गोलिया सांचौर निवासी श्रीमती हरिया देवी देवासी, भारत विकास परिषद शाखा जालोर के वित्त सचिव प्रवीण खण्डेलवाल व संघवी कंकुबाई वरदीचंदजी गौरी गौशाला जीवदया मालवाडा को सम्मानित किया जाएगा।