दरअसल रविवार सुबह करीब चार बजे यह स्विफ्ट डिजायर कार दिल्ली से पानीपत की तरफ जा रही थी। इसी क्रम में यह कार डिवाइडर से टकराकर पलटियां खाते हुए एक पोल पर अटक गई। कार में वेटलिफ्टिंग के वर्ल्ड चैंपियन समेत छह खिलाड़ी मौजूद थे। जिनमें चार की दर्दनाक मौत हो गई और दो को गंभीर अवस्था में मैक्स अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

यह हादसा सिंघु बॉर्डर के पास नेशनल हाईवे पर हुआ। जिसमें चार खिलाड़ियों की मौत हो गई। वहीं बाकी बचे वर्ल्ड चैंपियन सक्षम यादव और दूसरे खिलाड़ी बाली की हालत गम्भीर बताई जा रही है। जिसे नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल से मैक्स अस्पताल शालीमार बाग के लिए रेफर किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि स्विफ्ट डिजायर कार का बैलेंस बिगड़ने के कारण हुआ हादसा है।
सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती
फिलहाल अलीपुर थाना पुलिस इस एक्सीडेंट की जांच में जुट गई है। अभी तक जो शिनाख्त हो पाई है उसके अनुसार हरीश, टिंकू, सूरज और (एक अज्ञात जिनकी शिनाख्त बाकी है) की मौत हो गई और सक्षम और बाली गम्भीर रूप से घायल हैं। वैसे हादसे के तुरंत बाद सभी को नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में लाया गया, जहां चार को डॉक्टर स ने मृत घोषित किया गया। जबकि सक्षम यादव और बाली को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।

वर्ल्ड चैंपियन सक्षम यादव दिल्ली के नांगलोई के रहने वाले हैं। सक्षम यादव ने 2017 में वर्ल्ड चैंपियन में इंडिया के लिए गोल्ड जीता था। बाकी खिलाड़ी दिल्ली के तिमारपुर एरिया के रहने वाले हैं। आज ये सभी खिलाड़ी अपने बैनर और वेट लिफ्टिंग की कीट आदि सामान के साथ ही कहीं जा रहे थे। उस दौरान यह हादसा हुआ है। वैसे ये किस प्रतियोगिता में जा रहे थे यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। वहीं हादसे की क्या वजह रही, यह सभी जांच का विषय है। फिलहाल अलीपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
हादसे में कार के परखच्चे उड़े
चार खिलाड़ियों की मौतयह हादसा सिंघु बॉर्डर के पास नेशनल हाईवे पर हुआ। जिसमें चार खिलाड़ियों की मौत हो गई। वहीं बाकी बचे वर्ल्ड चैंपियन सक्षम यादव और दूसरे खिलाड़ी बाली की हालत गम्भीर बताई जा रही है। जिसे नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल से मैक्स अस्पताल शालीमार बाग के लिए रेफर किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि स्विफ्ट डिजायर कार का बैलेंस बिगड़ने के कारण हुआ हादसा है।
फिलहाल अलीपुर थाना पुलिस इस एक्सीडेंट की जांच में जुट गई है। अभी तक जो शिनाख्त हो पाई है उसके अनुसार हरीश, टिंकू, सूरज और (एक अज्ञात जिनकी शिनाख्त बाकी है) की मौत हो गई और सक्षम और बाली गम्भीर रूप से घायल हैं। वैसे हादसे के तुरंत बाद सभी को नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में लाया गया, जहां चार को डॉक्टर स ने मृत घोषित किया गया। जबकि सक्षम यादव और बाली को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
कार हादसे के बाद जांच करती पुलिस
इंडिया के लिए गोल्ड जीता थावर्ल्ड चैंपियन सक्षम यादव दिल्ली के नांगलोई के रहने वाले हैं। सक्षम यादव ने 2017 में वर्ल्ड चैंपियन में इंडिया के लिए गोल्ड जीता था। बाकी खिलाड़ी दिल्ली के तिमारपुर एरिया के रहने वाले हैं। आज ये सभी खिलाड़ी अपने बैनर और वेट लिफ्टिंग की कीट आदि सामान के साथ ही कहीं जा रहे थे। उस दौरान यह हादसा हुआ है। वैसे ये किस प्रतियोगिता में जा रहे थे यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। वहीं हादसे की क्या वजह रही, यह सभी जांच का विषय है। फिलहाल अलीपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


