पद्मावत' विवाद में कूदे ओवैसी, बयान के बाद मचा बवाल - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

शुक्रवार, 19 जनवरी 2018

पद्मावत' विवाद में कूदे ओवैसी, बयान के बाद मचा बवाल

पद्मावत' विवाद में कूदे ओवैसी, बयान के बाद मचा बवाल
इस फिल्म को करणी सेना हर हाल में रिलीज नहीं होने देना चाहती है। सुप्रीम कोर्ट के फिल्म को हरी झंडी देने के बाद भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने फिल्म को बकवास बताते हुए उसे ना देखने का आग्रह किया है। उन्होंने ये बयान तेलंगाना के वारंगल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा।
 उन्होंने मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि वो इस फिल्म को देखकर अपना समय बर्बाद न करें। साथ ही उन्होंने कहा कि ‘पद्मावत’ एक मनहूस और गलीज यानि बुरी फिल्म है।
आगे उन्होंने कहा कि अल्लाह ने आपको ये दो घंटे की फिल्म देखने के लिए नहीं बनाया है। अल्लाह ने आप लोगों को अच्छी जिंदगी जीने और जीवन में अच्छे काम करने के लिए बनाया है।