BJP विधायक ने माना, प्रधानमंत्री मोदी के भाषण में हुई ये बड़ी चूक - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

बुधवार, 17 जनवरी 2018

BJP विधायक ने माना, प्रधानमंत्री मोदी के भाषण में हुई ये बड़ी चूक

BJP विधायक ने माना, प्रधानमंत्री मोदी के भाषण में हुई ये बड़ी चूक

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (साभार ट्विटर)
दरअसल पीएम के भाषण में सभी स्थानीय लोक देवताओं के नाम नहीं लेने को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस पर बायतू विधायक ने अपने फेसबुक पेज पर बयान जारी किया है। उन्होंने लिखा है कि सभी देवताओं के नाम नहीं लेने को लेकर प्रधानमंत्री के भाषण में बड़ी चूक हुई हैं। प्रधानमंत्री का भाषण और स्थानीय लोक देवताओं सहित परिस्थितियों के संदर्भ में ब्यूरोक्रेट्स की कमेटी बनी होती हैं जो यह तय करती हैं प्रधानमंत्री को क्या बोलना हैं क्या नहीं, इसमें बड़ी चूक हुई हैं।





फेसबुक पेज पर जारी बयान में लिखा ये
कल समारोह में पधारे लाखों समर्थकों को मेरा तहे दिल से साधुवाद। कल के समारोह में प्रधानमंत्री जी के संबोधन ‘खम्मा घणी’ पर कुछ टिप्पणियां भी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली। साथियों! ‘खम्मा घणी’ एक अभिवादन सूचक शब्द है, जो प्राचीन समय में प्रजा द्वारा अपने राजा को अभिवादन के रूप में कहा जाता था।

मैं प्रधानमंत्री जी की इस महानता को नमन करता हूं, कि उन्होंने स्थानीय रीति-नीति का सम्मान करते हुए जनता जनार्दन को राजा माना। हां मैं मानता हूं कि थोड़ी चूक जरूर हुई है। स्थानीय लोक देवताओं में परम श्रद्धेय रामदेवजी, खेमाबाबा, वीर तेजाजी, संत खेताराम जी, मां आशापुरा, पाबूजी सहित लोकदेवताओं के नाम नहीं ले पाए।