उड़ान भरतीं रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण।
देश की पहली महिला रक्षामंत्री बनने के बाद सीतारमण का गत 26 दिसम्बर को सुखोई से उड़ान भरने का कार्यक्रम तय था, लेकिन वे हिमाचल प्रदेश चुनाव के बाद पर्यवेक्षक के तौर पर मुख्यमंत्री चयन में व्यस्त थीं। लेकिन आज सूर्यनगरी जोधपुर की आकाशीय सीमा में शौर्य और पराक्रम का नया इतिहास रच दिया गया। वे यह कमाल करने वाली देश की पहली महिला रक्षा मंत्री बन गई हैं।
सुखोई से कौन-कौन भर चुके हैं उड़ान
इससे पहले एनडीए सरकार में रक्षा मंत्री रह चुके जॉर्ज फर्नाडिस पुणे से सुखोई में उड़ान भर चुके हैं। वहीं बतौर राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई में उड़ान भरी है। इसके अलावा मौजूदा केंद्र सरकार में मंत्री राजीव प्रताप रूडी और किरण रिजीजू भी उड़ान भर चुके हैं।
