गणतंत्र दिवस पर मोदरान के विद्यालयो मे पद्मावत फिल्म के घुमर नृत्य पर रोक के लिए स्कुलो मे ज्ञापन - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

मंगलवार, 23 जनवरी 2018

गणतंत्र दिवस पर मोदरान के विद्यालयो मे पद्मावत फिल्म के घुमर नृत्य पर रोक के लिए स्कुलो मे ज्ञापन

मोदरान: गणतंत्र दिवस पर पर भी स्कूलों में नहीं हो पद्मावत फिल्म का घूमर नृत्य

मोदरान न्यूज
जगमालसिंह राजपुरोहित

मोदरान के युवाओ ने आज 26जनवरी  गणतंत्र दिवस पर पद्मावत फिल्म के गाने पर स्कूलों में घूमर  नृत्य नहीं करने की मांग को लेकर मोदरान कस्बे के सर्व समाज ने राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोदरान स्टेशन के संस्था प्रधान श्रीमती सुमन बागरा को ज्ञापन दिया। उन्होंने पत्र में कहा कि इस गाने पर कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यालय मे  नहीं करवाया जाए।

आशापुरी माताजी मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष छैल सिंह राठौड  ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल ने मोदरान गांव   की बालिका विद्यालय , पिंक मॉडल व न्यू मोर्डन  स्कूल सहित स्टेशन की उच्च प्राथमिक  स्कूल में पहुंचकर ज्ञापन दिया।
इस मौक़े पर उपस्थित आशापुरी माताजी कोषाध्यक्ष छैलसिह राठौड़,  रूपसिह,  जोगसिंह,  कुशलराज जैन,  मालमसिंह,  राजूसिह,  ओबसिंह नरपतसिंह लोहार,  पप्पू सिंह,  पहाड़ सिंह,   नारायण सिंह,  रवि बिशनोई ,  अनिल विशनोई,   जितेन्द्र जोगसन, मेवाराम सोलंकी,    कैलाश पुरोहित,  हरीसिंह राठौड, रमेश डांगी सहीत सैकडो युवा व ग्रामवासीयो ने विभीन्न विद्यालय संस्था प्रधान व प्रधानाध्यापकों  को ज्ञापन दिया ।