मोदरान में पद्मावत फिल्म बैन को लेकर किया प्रदर्शन - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

मंगलवार, 23 जनवरी 2018

मोदरान में पद्मावत फिल्म बैन को लेकर किया प्रदर्शन

मोदरान में पद्मावत फिल्म बैन को लेकर किया प्रदर्शन

  जगमाल सिंह राजपुरोहित

मोदरान न्यूज @
कस्बे में पद्मावत फिल्म को बैन करवाने को लेकर स्थानीय कस्बे समेत आसपास के गांव सेरणा,मोदरान, धाणसा,बासड़ाधनजी,नरपुरा समेत कई गाँवो के सर्व समाज के बैनर तले लोगों द्वारा मुख्य मार्गो से रैली निकालते हुए करीबन दो घण्टे तक मोदरान-जालोर-भीनमाल मुख्य मार्ग पर टायर जला के प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने माँ पद्मावती जिंदाबाद एवं भंसाली मुर्दाबाद जैसे नारे लगायें!उग्र प्रदर्शन की की सुचना मिलते ही मोदरान चौकी प्रभारी दिप सिंह राजपुरोहित ने मौके पर पहुँच कर प्रदर्शनकारियों को समझाइश कर जाम खुलवाया।
इस मौके पर भाजयुमो महामंत्री अशोक सिंह जैतावत,श्री राष्ट्रिय राजपूत करणी सेना जिला सचिव नरेंद्र सिंह राठौड़,डीडी चारण,रामदान चारण,नारायण सिंह राठौड़ मोदरान,मैहर सिंह मोदरान, अर्जुन सिंह धाणसा,मदन सिंह देवड़ा,हरि सिंह राठौड़,कालू सिंह राठौड़, डूंगरमल सुथार,माला राम जांगिड़,विक्रम सिंह जैतावत,गोपाल सिंह राठौड़,नरपत लौहार,उत्तम सिंह राठौड़ समेत कई जने मौजूद थे।