शिवसेना NDA से 'अलग', अकेले लड़ेगी 2019 का चुनाव - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

सोमवार, 22 जनवरी 2018

शिवसेना NDA से 'अलग', अकेले लड़ेगी 2019 का चुनाव

शिवसेना NDA से 'अलग', अकेले लड़ेगी 2019 का चुनाव


आपको बता दें कि शिवसेना और भाजपा के बीच सबकुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। दोनों पार्टियों के बीच लंबे समय से तल्खी चली आ रही है। शिवसेना सामना के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी नीतियों पर हमला करती रही है। शिवसेना के इस निर्णय पर भाजपा की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। महाराष्ट्र में दोनों ही पार्टियों की गठबंधन सरकार है।ये भी पढ़ें 
कब बना था शिवसेना और भाजपा का गठबंधन1989 में दोनों ही पार्टियों का गठबंधन हुआ था। भाजपा के प्रमोद महाजन और शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे की आपसी समझदारी के कारण यह गठबंधन संभव हो सका था।
2009 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा और एमएनएस की बढ़ती नजदीकी से शिवसेना नाराज थी।
2014 के आम चुनाव से ठीक पहले भाजपा की ओर से नीतिन गडकरी राजठाकरे से जाकर मिले थे। शिवसेना मानने लगी कि उसे कमजोर किया जा रहा है। इसी रणनीति के तहत भाजपा ऐसा काम कर रही है।
चुनाव के बाद शिवसेना को मनमाफिक विभाग नहीं दिए गए। उनकी ओर से सिर्फ एक व्यक्ति को कैबिनेट में जगह मिली।