इंडिया का लादेन' पिंजरे में कैद, कारनामे जानकर हो जाएंगे खौफजदा
प्रतीकात्मक फोटो। |
मुठभेड़ दिल्ली के गाज़ीपुर इलाके में हुआ। अब्दुल सुब्हान कुरैशी को भारत का ओसामा बिन लादेन कहा जाता है। इस मोस्ट वांटेड आतंकी के खिलाफ नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) ने चार लाख का इनाम घोषित किया था।
साथी से मिलने आया था दिल्ली
स्पेशल सेल के डीसीपी पीएस कुशवाहा ने बताया कि जानकारी मिली थी कि सुबहान शनिवार देर शाम गाजीपुर पेपर मार्केट में अपने साथी से मिलने आने वाला है। सूचना पर पेपर मार्केट में ट्रैप लगाया गया जिसके बाद शनिवार शाम उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक आतंकी सुब्हान इंडियन मुजाहिदीन के साथ साथ प्रतिबंधित संगठन सिमी का हेड था।
कई हमलों का मास्टरमाइंड
26 जुलाई 2008 में गुजरात के अहमदाबाद में हुए 16 धमाके को अंजाम देने में सुब्हान का हाथ था। इस सीरियल ब्लास्ट में 38 लोग मारे गए थे। दिल्ली और बैंगलोर ब्लास्ट में भी इसका शामिल होना बता जा रहा है। इसके अलावा सूरत में जो भारी मात्रा में 29 IEDs बरामद हुआ था, वह IEDs इसी का था। इसके अलावा बिहार, महारष्ट्र, हैदराबाद, राजस्थान में भी हुए ब्लास्ट में इसका नाम सामने आया था।

खड़ा कर रहा था संगठन
पुलिस के मुताबिक तौकीर सिमी और इंडियन मुजाहेदीन को फिर से सक्रिय करने में जुटा था। ये गुजरात, महाराष्ट्र, बेंगलरू में आतंकी संगठनों को मजबूत करने का काम कर रहा था।

पुलिस की गिरफ्त में आतंकी