हरियाणा: स्टूडेंट ने महिला प्रिंसिपल को स्कूल में गोली मारी, वजह पूछी तो कहा- वे परेशान करती थीं - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

शनिवार, 20 जनवरी 2018

हरियाणा: स्टूडेंट ने महिला प्रिंसिपल को स्कूल में गोली मारी, वजह पूछी तो कहा- वे परेशान करती थीं

हरियाणा: स्टूडेंट ने महिला प्रिंसिपल को स्कूल में गोली मारी, वजह पूछी तो कहा- वे परेशान करती थीं

यमुनानगर. यहां की थॉपर कॉलोनी स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में 12वीं के स्टूडेंट ने महिला प्रिंसिपल को गोली मार दी। जख्मी प्रिंसिपल की करीब 2 घंटे बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी स्टूडेंट को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। वारदात के बाद जब लोगों ने आरोपी स्टूडेंट को पकड़कर इसकी वजह पूछी तो उसने कहा- प्रिंसिपल मुझे परेशान करती थी।घटना कब की है?Image result for गोली मारी
-यह वारदात शनिवार सुबह 11:30 बजे की है।
आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने पकड़ लिया
- घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी स्टूडेंट ने स्कूल से भागने की कोशिश की। स्कूल का चपरासी उसके पीछे दौड़ा। चपरासी ने लोगों को पकड़ने के लिए आवाज लगाई। तब तक वह स्कूल से बाहर निकल चुका था।
- स्कूल से बाहर निकलते ही चपरासी और आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इससे इसके चेहरे और शरीर के दूसरे हिस्सों पर चोटें आई हैं।
प्रिसिंपल पर तीन फायर किए थे स्टूडेंट ने
- स्वामी विवेकानंद स्कूल की प्रिंसिपल का नाम रीतू छाबड़ा है। वारदात के वक्त वे अपने रूम में थी।
- स्टूडेंट ने तीन फायर किए। उन्हें एक गोली चेहरे पर, एक कंधे और एक बाजू में लगी। गोली लगते ही वह घायल होकर नीचे गिर गई। भागते हुए उसे आसपास के लोगों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई की।
आरोपी स्टूडेंट ने कहा- प्रिंंसिपल टॉर्चर करती थी
- आरोपी स्टूडेंट को पकड़ने के बाद लोगों ने उससे ऐसा करने की वजह पूछी तो उसने कहा- प्रिंसिपल टॉर्चर करती थी। इस वजह से फायरिंग की।
पुलिस के हवाले किया आरोपी
- एसएचओ सिटी ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।