सीजफायर उल्लंघन: सुधरने को तैयार नहीं पाकिस्तान, लगातार सीजफायर में हुईं 3 और मौतें - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

शनिवार, 20 जनवरी 2018

सीजफायर उल्लंघन: सुधरने को तैयार नहीं पाकिस्तान, लगातार सीजफायर में हुईं 3 और मौतें

सीजफायर उल्लंघन: सुधरने को तैयार नहीं पाकिस्तान, लगातार सीजफायर में हुईं 3 और मौतें

कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान शुक्रवार सुबह से सीजफायर उल्लंघन कर रहा है जो आज भी जारी है।
सीजफायर उल्लंघन: सुधरने को तैयार नहीं पाकिस्तान, लगातार सीजफायर में हुईं 3 और मौतें, national news in hindi, national news
कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान शुक्रवार सुबह से सीजफायर उल्लंघन कर रहा है जो आज भी जारी है। शनिवार सुबह से लेकर अभी तक 3 नागरिकों की मौत हो चुकी और एक बीएसएफ जवान शहीद हो गया। हालांकि पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन का जवाब भारत दे चुका है और लगातार दे रहा है, लेकिन पाकिस्तान है कि बाज ही नहीं आ रहा।

बॉर्डर और LoC पर पाकिस्तान ने की फायरिंग; दो जवान शहीद, 2 सिविलियन की भी मौत
भारत की ओर से जवाबी फायरिंग में पाकिस्तान के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है बावजूद इसके पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग बंद नहीं है।
बता दें कि जम्मू कश्मीर के चार जिलों पर स्थित इंटरनेशनल बॉर्डर और एलओसी(लाइन ऑफ कंट्रोल) सहित रहवासी इलाकों में पाकिस्तान फौज की तरफ से गोलाबारी की गई जिसमें दो जवान शहीद हुए थे तो 2 नागरिकों की भी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी शुरू हुई जो अब तक जारी है। हालांकि बॉर्डर के आसपास के गावों को खाली करा दिया गया है और सभी लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है। यहां तक कि स्कूलों को भी बंद करा दिया गया है।

LoC पर भारत की जवाबी कार्रवाई से PAK में भारी नुकसान; सियालकोट में 4 लोग मारे गए
आरएस पुरा सेक्टर के अलावा पाकिस्तानी रेंजर्स ने अर्निया और रामगढ़ सेक्टर को भी अपना निशाना बनाया और बमबारी की। फायरिंग भी जारी रही। इस पर बीएसफ ने जवाबी फायरिंग की और इसी जवाबी फायरिंग में जख्मी हुए बीएसएफ के हेड कॉन्स्टेबल जगपाल सिंह ने बाद में दम तोड़ दिया।