हिस्ट्रीशीटर अजय जैतपुरा को गोलियों से भूना - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

बुधवार, 17 जनवरी 2018

हिस्ट्रीशीटर अजय जैतपुरा को गोलियों से भूना

हिस्ट्रीशीटर अजय जैतपुरा को गोलियों से भूना
चार लोगों ने ताबड़तोड़ एक दर्जन गोलियां चलायी जिसमें हिस्ट्रीशीटर अजय जैतपुरा को तीन गोली लगी। फायरिंग की इस वारदात में अजय जैतपुरा और उसका वकील रतनसिंह घायल हो गए। दोनो को घायल अवस्था में हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां अजय जैतपुरा ने आईसीयू में उपचार के दौरान दम तोड दिया।
Image result for अंधाधुंध फायरिंग
हमलावर फायरिंग के बाद कार में सवार होकर फरार हो गये। सूचना के बाद अलर्ट पर आई पुलिस ने तुरन्त नाकाबन्दी करायी। कोर्ट परिसर में उपखण्ड अधिकारीख् डीवाईएसपी सहित आरएसी और पुलिस का भारी जाप्ता तैनात किया गया। पुलिस ने घटनास्थल से 11 खाली कारतूस और एक मेगजीन बरामद की हैं। एसपी राहुल बारहट मौके पर पहुंचे। 

आपको बता दें कि हिस्ट्रीशीटर अजय जैतपुरा हत्या, लूट, डकैती, अपहरण मारपीट सहित तकरीबन 40 मामलों में आरोपी था। 10 हजार के ईनामी बदमाश को चूरू पुलिस ने जुलाई 2017 में गिरफ्तार किया था। अजय जैतपुरा के खिलाफ हरियाणा, जयपुर, बीकानेर, सीकर, झुन्झुनु और चूरू में कई मामले दर्ज थे।