अहमदाबादः स्वागत देखकर नेतन्याहू बोले, लाजवाब - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

बुधवार, 17 जनवरी 2018

अहमदाबादः स्वागत देखकर नेतन्याहू बोले, लाजवाब

अहमदाबादः स्वागत देखकर नेतन्याहू बोले, लाजवाब


शानदार तरीके से सजाई गयी सड़क के दोनों तरफ भारत और इजरायल के झंडे लिये बड़ी संख्या में लोग कतारबद्ध खड़े थे।




मोदी और नेतन्याहू ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।


करीब आठ किलोमीटर का सफर तय करने के बाद महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम पर यह रोड शो खत्म हुआ।



आश्रम में गांधी के घर हृदय कुंज में मोदी ने उन्हें गांधी का कमरा और उनके द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली चीजें दिखाईं।

नेतन्याहू और उनकी पत्नी ने बापू के चरखे पर भी हाथ आजमाया।