दिल्ली एनसीआर में आतंकी घुसपैठ - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

बुधवार, 17 जनवरी 2018

दिल्ली एनसीआर में आतंकी घुसपैठ

दिल्ली एनसीआर में आतंकी घुसपैठ

हाल ही में गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर आने जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है। खासकर मॉल पर पुलिस की पुलिस की पैनी नजर है।


पुलिस अधिकारियों की छुट्यिां रद्द
पुलिस प्रवक्ता रविन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार ने जिले के तमाम पुलिस अधिकारियों को सख्त आदेश जारी कर दिए हैं कि ड्यूटी में कोई लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी के चलते सभी थाना प्रभारी अब थाना छोड़ने से पहले अपने क्षेत्र के डीसीपी को बताएंगे और उनको आपातकालीन स्थिति में छुट्टी मिल सकेगी। ये तीनों आतंकवादी पाकिस्तान से आए हुए हैं और अफगानी भाषा बोलते हैं। हालांकि हरियाणा सीमा से सटे क्षेत्रों में दिल्ली पुलिस ने भी अपनी गश्त तेज कर दी है।


पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार गुरुग्राम।

एमजी रोड व मॉल की बढ़ाई गई सुरक्षा
पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों ने आदेश जारी कर दिए हैं कि एसएचओ अपने-अपने क्षेत्र में गश्त करें। थाने में बैठने की बजाए क्षेत्र का दौरा करें। यही कारण है कि अब पुलिस ने एमजी रोड और मॉल की सुरक्षा को लेकर भी अलग से रणनीति बनाई है।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस अलर्ट
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस बार गणतंत्रता दिवस पर पुलिस पूरी सुरक्षा व्यवस्था में जुटी है। हर स्कूटर, मोटरसाइकिल के अलावा सभी वाहनों की जांच की जा रही है और लाइसेंस भी जांच किए जा रहे हैं।


शहर में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था।

पुलिस महानिदेशक ने प्रदेश के सभी आईजी को लिखे पत्र
पुलिस महानिदेशक बीएस संधु ने भी सभी जिले के आईजी और पुलिस कमिश्ररों को पत्र लिखकर आदेश जारी कर दिए हैं कि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस सतर्कता बरतें।

इंटेलिजेंस ब्यूरो ने दी है आतंकी घुसपैठ की जानकारी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देश की इंटेलिजेंस ब्यूरो ने गृह मंत्रालय को विशेष रिपोर्ट दी है कि तीन अफगानी आतंकवादी दिल्ली में घुस गए हैं। गृह मंत्रालय ने यह भी आदेश जारी किए हैं पूरे एनसीआर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जाए।