जोधपुर एक्सप्रैस से फालना आ रहे यात्रियों से लूटे लाखों रुपए - राजस्थान उदय न्यूज़

ताजा अपडेट...

बुधवार, 17 जनवरी 2018

जोधपुर एक्सप्रैस से फालना आ रहे यात्रियों से लूटे लाखों रुपए

जोधपुर एक्सप्रैस से  फालना आ रहे यात्रियों से लूटे लाखों रुपए

January 17, 2018



मीरज न्यूज


बेंगलुरू से जोधपुर जा रही जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन में मंगलवार को सवेरे चोरों ने तीन यात्रियों को पेय पदार्थ में बेहोशी की दवा पिलाकर एक लाख रुपए से अधिक का केश और उनका सामान चुराकर फरार हो गए।


जानकारी के अनुसार सोमवार को रात्रि में बिरूर के पास यात्री 54 वर्षीय भंवरलाल राजपुरोहित, 50 वर्षीय गंगा तथा 26 वर्षीय रामजी को कुछ बदमाश चोरों ने शीतल पेय पदार्थ में बेहोशी की दवा मिलाकर पिला दी। जिसके बाद तीनों बेहोश हो गए। फिर मंगलवार सवेरे ट्रेन जब मिरज पहुंची और तीनों को होश आया तो पता चला कि उन्हें बेहोशी की दवा पिलाकर उनकी राशि और सामान चुरा लिया गया है। मिरज रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।

इधर, जानकारी मिली है कि कुछ समाजकंटकों ने देर रात इनसे मित्रता की और शीतल पेय में नशीली दवा मिलाकर पिलाई। मिरज की रेलवे पुलिस के अनुसार इन तीनों से करीब एक लाख 20 हजार लूटे गए। दक्षिण पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ई. विजया ने बताया कि पीड़ित यात्रियों को मिरज के अस्पताल में भर्ती किया गया है। ये यात्री बेंगलुरू से राजस्थान में पाली जिले के फालना जा रहे थे।।